त्रिपुरा TMC अध्यक्ष बने पीयूष कांति विश्वास

हाल ही में कांग्रेस छोड़ थामा था तृणमूल का हाथ

96

त्रिपुराः त्रिपुरा में अगले साल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस वहां पार्टी का संगठन मजबूत बनाने में जुटी है। हाल में कांग्रेस छोड़कर टीएमसी में शामिल हुए पीयूष कांति विश्वास को तृणमूल का अध्यक्ष बनाया गया है।

पीयूष कांति विस्वास को त्रिपुरा प्रदेश तृणमूल कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कुछ दिनों पहले पीयूष कांति विश्वास दिल्ली जाकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी की उपस्थिति में तृणमूल में शामिल हुए थे।

उसके बाद त्रिपुरा में टीएमसी के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। रविवार को उन अटकलों पर विराम लग गया है। तृणमूल कांग्रेस की ओर से जारी बयान में जानकारी दी गयी है कि ममता बनर्जी के निर्देश पर पीयूष कांति विश्वास को त्रिपुरा तृणमूल कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्ति किया जा रहा है।

तृणमूल कांग्रेस काफी समय से त्रिपुरा में संगठन को मजबूत करने का काम कर रही है। तृणमूल कांग्रेस ने पिछले नगर निगम चुनाव में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। अब अगले विधानसभा चुनाव पर तृणमूल कांग्रेस की नजर है।

बता दें कि पिछले बुधवार को पीयूष (पीयूष कांति विश्वास) तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने ममता बनर्जी की मौजूदगी में दिल्ली में पार्टी का झंडा थामा था।

इसे भी पढ़ेंः Tender Scam: शुभेंदु के करीबी और हल्दिया के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार

उनके साथ तेजेन दास और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव अनंत बनर्जी, पुर्तिना चकमा, कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष समरेंद्र घोसरा ने तृणमूल कांग्रेस में सदस्यता ग्रहण की थी। उसी दिन से सुनने में आया कि पीयूष कांति विश्वास को तृणमूल का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। वह अटकल सच हुई।

त्रिपुरा में अगले साल  TMC लड़ेगी विधानसभा चुनाव

त्रिपुरा में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो पीयूष कांति विश्वास के नेतृत्व में तृणमूल त्रिपुरा में चुनाव में उतरेगी।

पेशे से वकील पीयूष कांति विश्वास बाबू लंबे समय से त्रिपुरा की राजनीति से जुड़े रहे हैं। वे कुछ समय के लिए प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे थे।

कांग्रेस में लौटने से पहले सुदीप रायवर्मन ने पार्टी छोड़ दी थी। तभी से उनके तृणमूल योग में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। तृणमूल कांग्रेस में शामिल होकर उन्हें बड़ा पद मिला है।