पीएम मोदी ने बाल ठाकरे क्लिनिक का किया उद्घाटन

19 जनवरी को कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

87

नई दिल्ली ।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में गुरुवार यानी 19 जनवरी को कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया को आज भारत के संकल्पों पर भरोसा है। साथ ही ये भी कहा कि एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणनीस के साथ में आने से महाराष्ट्र में तेजी से काम चल रहा है।

यह भी पढ़े: DCW चीफ स्वाति मालीवाल को कार से घसीटा

आगे पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में भारत के प्रति इतनी पॉजिटिविटी इसलिए है क्योंकि भारत अपने सामर्थय का बहुत ही अच्छे तरीके से सदपुयोग कर रहा है। साथ ही ये भी दावा किया कि हमने वो समय़ भी देखा कि जब गरीब कल्याण का पैसा घोटाले में चला जाता था। पीएम ने कहा कि हमारे यहां तो पिछली सदी का एक लंबा कालखंड सिर्फ और सिर्फ गरीबी की चर्चा करने और दुनिया से मदद मांगने में गुजरा।

पीएम मोदी ने कहा कि यहां के विकास में स्थानीय निकाय (BMC) बहुत जरूरी है। बजट की कोई कमी नहीं है सिर्फ वो विकास के लिए लगना चाहिए है। भ्रष्टाचार होगा तो यहां का भविष्य कैसे उज्जवल होगा। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी और एनडीए की सरकार विकास के आगे राजनीति को आगे नहीं देने देती। हम विकास पर ब्रेक नहीं लगाते लेकिन हमने महाराष्ट्र में यह पहले होता देखा है।

पीएम मोदी ने कहा कि पहले डबल इंजन की सरकार ना होने पर अंडगा डाला गया। पीएम मोदी ने कहा कि साल 2014 तक मुंबई में मेट्रो केवल 10-11 किमी तक चलती थी। डबल इंजन की सरकार आते ही तेजी से विस्तार हुआ है।