मन की बात में पीएम ने बुंडू स्थित बैंबू क्लस्टर हाउस के कार्यों को सराहा

60

रांची : बुंडू अनुमंडल के बम्बू क्लस्टर की चर्चा आज राष्ट्रीय स्तर पर उस समय हुई जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में क्लस्टर हाउस के कार्यों की जमकर सराहना की और इसे ग्रामीण भारत के आत्मनिर्भर होने की दिशा में कारगर कदम बताया।

इस दौरान पीएम को सुनने बड़ी संख्या में आदिवासी शिल्पकार, ग्रामीण महिलाएं पुरूष सहित भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मन की बात कार्यक्रम के 96वें एपिसोड में पीएम ने कहा कि यह 2022 वर्ष का आखिरी एपिसोड है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 के बारे में विस्तार से बात करते हुए कहा कि इस साल देश ने नई रफ्तार पकड़ी है।

2022 की विभिन्न सफलताओं ने पूरे विश्व में भारत के लिए एक विशेष स्थान बनाया है। इस कार्यक्रम में बुंडू में संचालित बुद्ध बम्बु क्लस्टर की चर्चा करते हुए कहा कि झारखंड में भी अब त्रिपुरा के कर्ज पर बांस से बने सामानों को तैयार कर पूरे भारत में इसकी आपूर्ति की जाएगी।

इसके लिए प्रत्येक किसानों को उच्चतम कालिटी के बांस के पोधे दिए जाएंगे जिससे किसानों को स्वरोजगार से जोड़ा जा सके। लोकल फॉर वोकल की तर्ज पर यहां के आदिवासियों को स्वरोजगार से जोड़े जाने की योजना सरकार द्वारा की गई है।

इस कार्यक्रम को सुनने के लिए सैकड़ों आदिवासी शिल्पकार बुंडू पहुंच कर प्रधानमंत्री का मन की बात को सुनें।