पीएम नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को मिला भारत रत्न

49

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने पूर्व पीएम नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह औऱ वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को को भारत रत्न देने का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने खुद एक्स पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी।
पीएम मोदी ने पोस्ट करते हुए कहा, ‘हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।’

https://x.com/narendramodi/status/1755851282797961394?s=20
वहीं पीवी नरसिंहा राव देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। अटल बिहारी के साथ उनके अच्छे रिश्ते थें। नरसिंहा राव वो प्रधानमंत्री रहें वो कांग्रेस अध्यक्ष रहें और उन्हें ‘आर्थिक सुधारों का पिता’ या ‘आर्थिक सुधारों का अग्रदूत’ भी कहा जाता है।
वहीं एमएस स्वामीनाथन को हरित क्रांती का जनक कहा जाता है। उन्हें हरित क्रांति में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका के लिये व्यापक रूप से पहचाना गया, जो भारतीय कृषि में एक परिवर्तनकारी चरण था जिसने फसल उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि की और राष्ट्र के लिये खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की।
अधिक उपज वाली गेहूँ और चावल की किस्मों, विशेष रूप से अर्ध-वामन गेहूँ की किस्मों को विकसित करने में स्वामीनाथन के अभूतपूर्व कार्य ने 1960 एवं 70 के दशक के दौरान भारत में कृषि में क्रांति ला दी।
अगर राजनीतिक दृष्टिकोण से देखे तो रालोद के मुखिया जयंत सिंह के दादा और किसानों के मसीहा तथा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को काफी समय से भारत रत्न देने की मांग उठ रही है।
इससे पहले लाल कृष्ण आडवाणी और कर्पूरी ठाकुर को भी भारत रत्न देने का ऐलान किया जा चुका है।

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह,पीवी नरसिम्हा राव गारू और डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, ‘मैं इसका स्वागत करती हूं।”