PM नरेंद्र मोदी के 9 साल का कार्यकाल बेमिसाल: दीपक प्रकाश

प 0 नेहरू के कार्यकाल से देश में भ्रष्टाचार की पड़ी नींव : भाजपा सांसद

75

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सभा सांसद दीपक प्रकाश ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल को बेमिसाल बताते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी देश में एक स्टैट्समैन कि तरह सेवा कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित देश की श्रेणी में खड़ा करना चाहते हैं. 9 साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर पूरी तरह अंकुश लगाया है, भाजपा सांसद ने पीएम मोदी के उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी देते हुए जमकर तारीफ भी की, उन्होंने कहा कि मोदी जी एक भारत, श्रेष्ठ भारत की कल्पना से आगे बढ़ रहे हैं, देश की विरासत को बचाने में लगे हैं. वहीं कांग्रेस के सभी प्रधान मंत्री प 0 नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक  पर भ्रष्टाचार के आरोपों की झड़ी लगा दी, तो राहुल गाँधी पर कहा कि वे विदेशों में देश को नीचा दिखाते हैं.  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश में नींव पहले प्रधान मंत्री प 0 जवाहरलाल नेहरू के समय रखी गई, ज़ब सेना के 2100 जीप कि खरीदारी के लिए फंड आवंटित किया गया, लेकिन सिर्फ 156 जीप ही ख़रीदे गए, बाकि कागजों पर खरीददारी दिखाई गई. यही से देश में भ्रष्टाचार की शुरुआत हुई.

 

 

ये भी पढ़ें : मां गंगा कला एवं शिक्षा केंद्र के प्रांगण में छऊ नृत्य प्रदर्शनी का आयोजन

 

भाजपा नेता ने कहा कि देश की आजादी में प 0 नेहरू से ज्यादा योगदान सुभाष चंद्र बोस का रहा था, इंडिया गेट पर अंग्रेजों की मूर्ति लगी थी, लेकिन मोदी जी उसे हटा कर बोस की प्रतिमा लगायी, जिस पर हर देशवासी को गर्व है. भाजपा सांसद ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व 0 राजीव गाँधी ने खुद कहा कि वे एक रूपये भेजते हैं, लेकिन बिचौलिए 85 पैसे खा जाते हैं, भाजपा सांसद ने कहा कि राजीव गाँधी तब बिचौलिए का नाम इसलिए नहीं लिया क्यूंकि उनके पार्टी के नेता दलाली खा रहे थे. उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह के कार्यकाल में तो आकाश से लेकर पाताल तक लूट मच गई थी. राहुल गाँधी के विदेश दौरे पर भाजपा सांसद ने कहा कि ज़ब भी वे विदेश जाते हैं, देश के 141 करोड़ जनता का ही अपमान ही करते हैं. उन्हें ना तो लोकतंत्र में विश्वास है और ना ही देश के संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के झारखंड दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली और झारखंड में शराब घोटाला हुआ है, दोनों सीएम शायद उसी पर चर्चा करेंगे. भाजपा सांसद ने बिहार के नीतीश कुमार पर भी तंज कसते कहा कि वे कब पलटी मर देंगे. वे खुद भी नहीं जानते विपक्ष को उनके इस आदत से सावधान रहने की जरूरत है.