जमशेदपुर में पुलिस प्रशासन और भाजपा आमने सामने

इन दिनो राज्य में प्रदेश भाजपा एक्शन में नजर आ रही है...फिर चाहे वो हेमंत सरकार के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन करना हो....या फिर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलना हो

116

रांची : इन दिनो राज्य में प्रदेश भाजपा एक्शन में नजर आ रही है…फिर चाहे वो हेमंत सरकार के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन करना हो….या फिर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलना हो….झारखंड के जमशेदपुर में में रामनवमी के झंडे को अपवित्र किए जाने के मुद्दे पर बीते रविवार की रात को दो गुटों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई… पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े…द्लके बाद हालात को काबू में किया जा सका…फिलहाल इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है… इस मामले में पुलिस ने 100 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और 55 लोगों को गिरफ्तार…वही मामले पर सोमवार को भी माहौल तनावपूर्ण रहा… प्रशासन ने कदमा क्षेत्र में धारा 144 लागू करने का साथ साथ इलाके में इंटरनेट सेवा को भी ठप रखा..इस दौरान पुलिस ने भाजपा नेता अभय सिंह को हिरासत में लिया गया…सोमवार सुबह करीब 5 बजे पुलिस की एक टीम काशीडीह स्थित उनके आवास पर पहुंची और उन्‍हें हिरासत में लिया….जिसके बाद उनसे पूछताछ की गई और फिर उन्हें कोर्ट भेज दिया गया…

 

अभय सिंह के साथ साथ 119 लोगों को नामजद बनाया गया

आपको बता दें की भाजपा नेता अभय सिंह के साथ साथ 119 लोगों को नामजद बनाया गया… साथ ही पुलिस प्रशासन ने अभय सिंह को भीड़ का हिस्सा बताते हुए उनपर कई धाराएं भी लगाई है..जबकी बताया जा रहा है की पुलिस के पास किसी भी धाराओं का सबूत नहीं है…वही इस मामले को लेकर बाबूलाल मरांडी भी जमशेदपुर जाएंगे..क्योंकि हिरासत में लिये गए अभय सिंह को बाबूलाल मरांडी का करीबी माना जाता है…दूसरी तरफ घटना के जांच को लेकर भाजपा पार्टी ने आंतरिक जांच कमेटी बनाई है..कमेटी में जेबी तुबिद, लक्ष्मण टुडू, सांसद विद्युत वरण महतो और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी को शामिल किया गया है…इसके साथ ही मामले तो लेकर हिंदू संगठन का गुस्सा भी फुटता नजर आया…और वो बिष्‍ठुपुर थाने में जमकर नारेबाजी कर रहे नजर आए…हालाकी जमशेदपुर में जहां दो गुटों में बवाल के बाद प्रशासन ने धारा 144 लगाकर माहौल को शांत किया है..वही दूसरी तरफ अब भाजपा के अभय सिंह को गिरफ्तार करके प्रशासन और भाजपा आमने सामने आ चुकी है..अब ये मामला किस ओर करवट लेगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा….

 

ये भी पढ़ें : भाजपा के हेमलाल मुर्मू अब हुए झामुमो के…