हत्या के आरोप में 16 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने किया गिरफ्तार

75

दिल्ली : 32 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने 16 साल के एक लड़के को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक टैक्सी में 32 वर्षीय व्यक्ति मृत पाया गया था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने तीन अन्य आरोपियों की भी पहचान की है, जो फरार हैं। उन्हें पकड़ने के लिए आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें – दो साल की बच्ची के साथ हुई शर्मनाक घटना, फिर मौत के घाट उतार दिया गया

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले अर्जुन के रूप में हुई है। पुलिस को मंगलवार सुबह 5.31 बजे यमुना विहार रोड पर एक कार के अंदर एक व्यक्ति का खून से लथपथ होने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि कॉल पर कार्रवाई करते हुए एक पुलिस टीम घटनास्थान पर पहुंची जहां अर्जुन मारुति एर्टिगा कार के ड्राइवर सीट पर मृत पाया गया था। उसकी गर्दन पर चाकू के घाव के निशान थे। वाहन गुरुग्राम के एबीपी टूर्स एंड मैनेजमेंट की एक टैक्सी है। पुलिस अधिकारी ने कहा, साक्ष्य के लिए आसपास के सीसीटीवी की जांच की गई जिससे चार संदिग्धों की पहचान की गई है।