Bokaro : 4 नाकाबपोश अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

184

बोकारो : पुलिस गिरफ्त में आये इन नकाबपोश अपराधियो के कारनामे जान आप भी सोच में पड़ जायेंगे। लोगो के घरों को तो छोड़िए यह गिरोह भगवान के घरों को ही अपना निशाना बनाकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली थी। वही आम शहरवासियों को भी परेशान कर रखा था। पिछले कुछ दिनों में इस गिरोह ने शहर के 10 मंदिरों को अपना निशाना बनाया था। पुलिस अधीक्षक ने इस गिरोह को दबोचने के लिए डी एस पी मुख्यालय के नेतृत्व में 16 सदस्यीय विशेष टीम का गठन कर इस गिरोह को दबोचने का ज़िम्मा दिया था। जिसमे टेक्निकल टीम के साथ फोरेंसिक एक्सपर्ट भी शामिल थे। इस विशेष टीम ने विभिन्न मंदिरों को निशाना बनाने वाले चार शातिर बदमाशों को पकड़ने में सफलता पायी है।

 

2 का पूर्व से रहा आपराधिक इतिहास :-

पुलिस गिरफ्त में आये इन आरोपियों में मोचरो गांव थाना कसमार का रहनेवाला सदाकत राय उर्फ सदाकत हुसैन, मोचरो का ही रहनेवाला सूरज रजवार, घटवाल टोला बहादुरपुर थाना जरीडीह का कुलदीप सिंह तथा कसमार मोचरो का रहने वाला आफताब राय शामिल है। पुलिस अधीक्षक चन्दन कुमार झा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस गिरफ्त में आये इन चारों में से दो का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने इनके पास से चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के अलावा एक मंदिर का दानपेटी तथा दो बाइक भी बरामद किया है।

 

यह भी पढ़ें :  Bravery : तीन नाबालिगों की जान बचाने के लिये पुलिस ने युवक को किया सम्मानित