पुलिसकर्मियों को दिलाई बाल विवाह मुक्त भारत बनाने की शपथ

114

रांची : रांची के गोंदा थाना में सोमवार को थाना प्रभारी रवि ठाकुर की अध्यक्षता में बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई गई। पुलिसकर्मियों ने अपने क्षेत्र को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सत्यार्थी फाउंडेशन और चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन रांची के सहयोग से किया गया। इसमें पुलिस कर्मी और एनजीओ के लोग शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि झारखंड में पिछले साढ़े पांच साल में बाल विवाह के 34 मामले सामने आए हैं। इनमें वर्ष 2018 में सात, 2019 में तीन, 2020 में छह, 2021 में सात, 2022 में पांच और वर्ष 2023 में जून तक 6 मामले शामिल हैं। इनमें से 21 मामलों का निष्पादन किया गया और 13 मामले निष्पादन के लिए लंबित हैं। इसके अलावा बाल विवाह में शामिल 70 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया है।

ये भी पढ़ें : धनबाद : अवैध खनन के दौरान धंसी चाल, दो की मौत, 10-12 लोगों के दबने की आशंका