50 साल की उम्र में पिता बने प्रभु देवा

99

प्रभु देवा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। वे कई बड़े सितारों को कोरियोग्राफ कर और कई हिट फिल्मों को बनाने के लिए मशहूर हैं। फिलहाल वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर सह कोरियोग्राफर  हाल ही में चौथी बार पिता बने हैं। उनकी दूसरी पत्नी जिनका नाम हिमानी सिंह है, उन्होंने बेटी को जन्म दिया है।

बताते चलें कि प्रभु देवा और हिमानी सिंह ने साल 2020 में शादी रचाई थी। वहीं शादी के लगभग तीनों साल बाद दोनों की जिंदगी में इस खुशी ने दस्तक दी है। उल्लेखनीय है कि प्रभु देवा की पहली शादी रामलता से हुई थी। पहली शादी से उनके तीन बेटे हैं। हालांकि 2008 में कैंसर की वजह से उनके बड़े बेटे का निधन हो गया था। लेकिन उनके घर में बेटी की किलकारी गूंज उठी है। जानकारी के अनुसार प्रभु देवा ने खुद एक न्यूज वेबसाइट के साथ इस खबर को कंफर्म किया है।