प्रज्ञा केंद्र संचालक से 7 लाख की लूट

घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी बाईक पर सवार होकर भागे

90

रांची: राजधानी रांची के मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र स्थित एक प्रज्ञा केद्र संचालक से सात लाख रुपये लूटपाट का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह लपरा पंचायत भवन में संचालित प्रज्ञा केंद्र के संचालक आशीष साहू प्रज्ञा केंद्र खोलने पहुंचे, इसी दौरान तीन की संख्या में पहुंचे अज्ञात अपराधियों ने पीछे से पिस्तौल का भय दिखाकर बैग लूट लिया।

बैग में करीब सात लाख रुपये और जरुरी दस्तावेज थे। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी बाईक पर सवार होकर रेलवे स्टेशन के रास्ते निद्रा की तरफ फरार हो गये। हालांकि संचालक ने चोर का कुछ दूर तक पीछा भी किया। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी।

मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी फुंटेज खंगाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि अपराधी संचालक का सुबह से ही रेकी कर रहा था।