कोलकाता में प्रियंका गांधी, कांग्रेस नेता अंधेरे में

पूर्व पीएम के एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में लेंगी हिस्सा प्रियंका गांधी

56

कोलकाता, सूत्रकार : सरस्वती पूजा के दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अचानक महानगर कोलकाता पहुंची। प्रियंका बुधवार दोपहर करीब 3:10 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ( दमदम एयरपोर्ट) पर उतरीं। प्रियंका का राज्य में अचानक आगमन क्यों हुआ, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है। प्रियंका के आगमन को लेकर बंगाल के कांग्रेस नेता भी अनभिग्न हैं।

पिछले कुछ दिनों से प्रियंका राजनीति में सक्रिय नजर नहीं आ रही थीं। यहां तक ​​कि वे राहुल गांधी की तरह यात्रा में भी नजर नहीं आयीं। इस दौरान भाई राहुल के साथ उनकी अनबन की भी अटकलें थीं। हालांकि, उन अटकलों को खारिज करते हुए सोनिया गांधी बुधवार को राज्यसभा नामांकन दाखिल करते समय जयपुर में मौजूद थीं। वह जयपुर से सीधे कोलकाता आयीं।

लेकिन प्रियंका का अचानक राज्य में आगमन क्यों? सूबे के नेता भी अंधेरे में हैं। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस महासचिव शहर में एक शादी समारोह में शामिल होने आयी हैं। बालीगंज में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह है। प्रियंका उस कार्यक्रम में शामिल होंगी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उनका कोई अन्य राजनीतिक कार्यक्रम है या नहीं।

इसके अलावा प्रियंका के राज्य में आने के पीछे राजनीतिक कारण भी हो सकते हैं। राज्य में तृणमूल से इंडिया गठबंधन टूट गया है। राज्य के नेता भी इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि 2024 का लोकसभा चुनाव कैसे लड़ा जाए। ऐसे में प्रियंका यहां आकर उन्हें हौसला दे सकती हैं। इस बीच, संदेशखाली लगभग एक सप्ताह से गर्म है। उम्मीद लगायी जा रही है कि प्रियंका अचानक वहां भी जा सकती हैं। प्रियंका कोलकाता के कालीघाट पर पूजा करने भी जा सकती हैं।