हिमाचल में नए सीएम की रेस हुई तेज, प्रतिभा सिंह आगे

कांग्रेस पर्वेक्षक दल शिमला पहुंचा

111

शिमला : पिछले कई चुनावों में हार के बाद आखिरकार कांग्रेस (Congress) को जीत मिली है। इसके पहले लगातार कांग्रेस कई चुनाव में हार का सामना करते आ रही थी। जिसमें पंजाब भी शामिल था जहां पर उसे 2017 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल हुई थी। लेकिन हिमाचल प्रदेश में कठिन मुकाबलें जीत के बाद कांग्रेस आलाकमान को राहत की सांस मिली है। एक तरफ जहां बीजेपी कांग्रेस को पूरे भारत से समाप्त करने का प्रण ले चुकी तो दूसरी तरफ इस जीत ने कांग्रेस को बहुत राहत पहुंचाई है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को 40 सीटें मिली है। जो कि बहुमत के आंकड़ें से 5 सीटें ज्यादा है। लेकिन अब कांग्रेस के लिए हिमाचल में नई सिरदर्द पैदा हो गई है। वह सिरदर्द है मुख्यमंत्री के चयन को लेकर।

कांग्रेस के पर्यवेक्षक हिमाचल पहुंचे
दरअसल, हिमाचल कांग्रेस में CM पद के लिए हलचल तेज हो गई है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा और भूपेश बघेल शिमला पहुंच गए हैं। उधर कांग्रेस पर्यवेक्षक प्रतिभा सिंह से मिलने पहुंचे। शिमला में प्रतिभा सिंह के साथ बैठक के बाद कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी और इस के बाद नए मुख्यमंत्री का ऐलान भी हो जाएगा।

 

इसे भी पढ़े : भूपेंद्र पटेल ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

प्रतिभा सिंह सबसे आगे
सूत्रों से मिली जानकारी के अनूसार सीएम की रेस में सबसे आगे प्रतिभा सिंह का नाम चल रहा है। प्रतिभा सिंह के अलावा मुख्यमंत्री की रेस में मुकेश अग्निहोत्री या सुखविंदर सुक्खू भी है। इसके अलावा कांग्रेस किसी ऐसे नाम को भी पेश कर सकता है कि जिससे लोग वाकिफ न हो। हालांकि कांग्रेस के सामने एक और परेशानी सामने है कई हैविवेट उम्मीदवार जैसे की राम लाल, आशा कुमारी और कौल सिंह ठाकुर जैसे अच्छे उम्मीदवार हार चुके हैं।

इन सभी नामों के बीच प्रतिभा सिंह की दावेदारी सबसे मजबूत है। क्योंकि कांग्रेस ने इन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था। प्रतिभा सिंह के साथ एक और बात है कि वो कांग्रेस के कद्दावर नेता और हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह पत्नी भी है और कांग्रेस के लिए जमकर प्रचार भी किया है।