बंगाल में राहुल की कार का शीशा फूटा

कांग्रेस ने कहा सुरक्षा में चूक तो पुलिस बोली भीड़ के प्रेशर से टूटा

47

मालदह, सूत्रकार : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के काफिले पर कथित तौर पर हमला हुआ है। बुधवार को यह हमला उनकी कार पर हुआ। ऐसा बताया गया कि घटना के दौरान गाड़ी का शीशा टूट गया। पत्थर फेंके जाने के बाद किसी को चोट आई या नहीं? फिलहाल इस बारे में तो किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं है। मगर यह अटैक ऐसे वक्त पर हुआ है जब केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे थे।

उस समय राहुल गांधी के साथ कार में बैठे प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि जब हमला हुआ तो ठीक से देख नहीं पाए कि किसने कार के पीछे से ईंट से हमला किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में कदम कदम पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा को रोकने की कोशिश की जा रही है।

आपको बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुद्धवार को बिहार से बंगाल के मालदह पहुंची वहीं, कार के पीछे से किसी ने ईंट से हमला कर दिया। हमले में किसी को चोट तो नहीं आई लेकिन कार का शीशा टूट गया। जैसे ही कार पर हमला हुआ तो राहुल गांधी कार से नीचे उतर आए, लेकिन हमला करने वाले का पता नहीं चला कि किसने हमला किया है। इधर, अधीर रंजन भी कार में मौजूद थे, उन्होंने हमला होते देख विपक्ष को आड़े हाथ लिया और हमले का आरोप लगाया।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जितना विरोध हो सकता था हुआ। इस असहयोग की शुरुआत कूचबिहार से हुई है। इस तरह का हमला कतई स्वीकार नहीं। राज्य के विभिन्न जिलों में विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों के लिए प्रशासन के अधिकारी अलग-अलग गेस्ट हाउस में ठहर रहे हैं। इस कारण से तृणमूल ने

तर्क दिया है कि राहुल गांधी की न्याययात्रा के लिए कोई गेस्ट हाउस या स्टेडियम उपलब्ध नहीं कराया जा सकता है। उधर, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि तृणमूल सरकार सहयोग नहीं कर रही है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मुर्शिदाबाद जिले में प्रवेश के बाद राहुल को जिस स्टेडियम में रात गुजारनी थी उसे भी इजाजत नहीं दी गई। इस घटना को साजिश के तहत अंजाम दिया गया है। अधीर ने आरोप लगाया कि सारे पुलिस वाले प्रदेश की सीएम ममता बनर्जी के जुलूस में व्यस्थ है। बंगाल-बिहार सीमा पर यह हमला किसने किया इसकी संयुक्त जांच करना होगी।

बता दें कि उधर, राहुल की ‘न्याय यात्रा’ में बार-बार बाधा डाले जाने, हमले की आशंका लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सीएम ममता को पत्र भेजकर पर्याप्त सुरक्षा की मांग की था।

इस हमले के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा कि बंगाल-बिहार सीमा पर यह हमला किसने किया, इसकी संयुक्त जांच होनी चाहिए। उन्होंने दोनों राज्यों के कानून- व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए।

सूत्रों के अनुसार कटिहार से जैसे ही बंगाल में न्याय यात्रा फिर से प्रवेश हुई तब राहुल वाहन की छत पर थे और वहीं, पर फ्लैग ट्रांसफर से जुड़ी रस्म पूरी की जा रही थी। स्थानीय पुलिस के एक कर्मचारी ने इस बारे में बताया कि राहुल गांधी की कार के पीछे इस दौरान भारी भीड़ थी। प्रेशर के चलते राहुल की काली टोयोटा कार के पीछे का कांच फूट गया।

इससे पहले पश्चिम बंगाल के प्रशासन ने राहुल गांधी को मालदह जिले के भालुका सिंचाई बंगला में रुकने की इजाजत नहीं दी थी। कांग्रेस को इसी वजह से शेड्यूल में फेरबदल करना पड़ा था और इससे पहले टीएमसी चीफ और सीएम ममता बनर्जी ने दावा किया था कि बंगाल में प्रस्तावित न्याय यात्रा के बारे में कांग्रेस की ओर से उन्हें कुछ भी नहीं बताया गया था।