राहुल गांधी बोले, देश में नफरत-हिंसा का माहौल

संसद में हमें बोलने नहीं दिया जाता

115

हिमाचलः कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर यह गंभीर आरोप लगाया कि देश में नफरत-हिंसा का माहौल लेकिन संसद में हमें बोलने नहीं दिया जाता है। बावजूद, हिंदुस्तान की समस्याओं के खिलाफ लड़ने का हमारे पास एक ही रास्ता था और हम उसी रास्ते पर निकल चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को हिमाचल प्रदेश के बाद शाम को जम्मू-कश्मीर रवाना हुई।

इससे पहले हिमाचल प्रदेश में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने एक बार फिर से दावा किया कि देश में नफरत और हिंसा का माहौल है।

उन्होंने यह भी कहा है कि हिंदुस्तान की समस्याओं के खिलाफ लड़ने का हमारे पास एक ही रास्ता था और हम उसी रास्ते पर निकल चुके हैं।

इसे भी पढ़ेंः निलंबित आईएएस पूजा सिंघल ने ईडी कोर्ट में लगाई हाजिरी

राहुल गांधी ने कहा कि देश में नफरत-हिंसा का माहौल है। यात्रा से पहले हम जब जनता के मुद्दे संसद में उठाते थे तो हमें बोलने नहीं दिया जाता था, अगर हम नफरत, महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ खड़ा होना चाहते हैं तो हमारे पास एक रास्ता था वो हिंदुस्तान के रास्ते पर निकलना।

राहुल ने कहा कि केंद्र सरकार की सभी नीतियों, नोटबंदी, जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) और कृषि विरोधी कानून का मकसद तीन-चार अरबपतियों को लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि किसानों, नौजवानों और मजदूरों का कल्याण उनके एजेंडा में शामिल नहीं है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता में शांति है। यहां के लोग ज्यादा बोलते नहीं, प्यार से मिलते हैं। यह मुझे सुबह यात्रा के दौरान देखने को मिला।

जैसे ये पहाड़ हैं, वैसे ही आपका चरित्र है। मजबूत है लेकिन शांति भी है। राहुल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की जरूरत क्यों पड़ी ? देश में हिंसा, नफरत, डर का माहौल है।