राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के शंकर नगर में की पदयात्रा

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’

142

नांदेडः कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ बुधवार को महाराष्ट्र के शहर शंकर नगर रामतीर्थ से शुरू की। इसके बाद यहां उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि राज्य में राहुल गांधी की यात्रा का आज तीसरा दिन है। राहुल गांधी ने सुबह पांच बजकर 45 मिनट पर पैदल मार्च शुरू किया और सुबह नौ बजकर तीस मिनट पर किन्हाला, हिप्राग्गा, नरशी और नायगांव बाजार के रास्ते नैगांव बाजार पहुंचे।

राहुल गांधी नैगांव में कुसुम लॉन में कुछ देर विश्राम करने के बाद, दोपहर तीन बजे अपनी यात्रा फिर से शुरू की और शाम पांच बजकर 20 मिनट पर देगांव फाटा, पलासगांव फाटा, गगनबीड फाटा और घुंघराला के रास्ते कृष्णूर एमआईडीसी पहुंचे। इसके बाद, उन्होंने महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) कृष्णानूर में एक सभा को संबोधित किया।

इसे भी पढ़ेः उप्र में उपचुनाव सपा और रालेद मिलकर लड़ेंगे