रामगढ़ उप चुनाव : कांग्रेस प्रभारी का दो दिवसीय दौरा कल से

कई जनसभा को करेंगे सम्बोधित, बूथ कमेटी कार्यकर्त्तायों के साथ करेंगे बैठक

98

रांची  : रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव प्रचार कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी अविनाश पांडे 20 फरवरी 2023 को  12 :00 बजे दिन में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पहुंचेंगे और सड़कमार्ग द्वारा सीधे रामगढ़ रवाना हो जाएंगे l

इस आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन 2.00 बजे दिन में जिमखाना क्लब सभागार में रामगढ़ ग्रामीण एवं शहरी कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक में हिस्सा लेंगे इस बैठक में वार्ड, पंचायत, प्रखंड एवं बूथ कमिटी के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे l

अपने दौरे के दूसरे दिन 21 फरवरी 2023 को 12.30 बजे दिन में पोचरा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे उसी दिन  चितरपुर प्रखंड  में दिन में 1.30 बजे पंचायत, प्रखंड एवं बूथ कमिटी के सदस्यों के साथ

कार्यकर्ताओं की बैठक में हिस्सा लेंगे , उसी दिन गोला में संध्या 3.30 बजे  पंचायत, प्रखंड एवं बूथ कमिटी के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे तत्पश्चात अपने दौरे के अंतिम कार्यक्रम दुलमी  में शाम 5 बजे  पंचायत, प्रखंड एवं बूथ कमिटी के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे l

 

यह भी पढ़ें – जो 1932 की बात करेगा, वही झारखंड में राज करेगा : हेमंत सोरेन