रामलला की प्राण प्रतिष्ठा ढोंग और आडम्बरः स्वामी प्रसाद मौर्य

39

नई दिल्लीः स्वामी प्रसाद मौर्य पिछले कुछ सालों में अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहे हैं। वे लगातार बीजेपी पर हमला करने के चक्कर में सारी सिमाओं को लांघ जाते हैं। और जबसे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख आई है तबसे उनके हमले पर ज्यादतर समय राम मंदिर और हिंदू धर्म ही रहा है। एक बार फिर उन्होंने राम मंदिर को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का निजी कार्यक्रम था। इसके कारण अन्‍य राजनैतिक पार्टियों ने दूरी बनायी, अब तो कोई भी अयोध्या जा सकता है। जो भगवान के रुप में स्थापित हैं, उसके अंदर प्राण प्रतिष्ठा करने वाले हम कौन हैं। कल का कार्यक्रम धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बीजेपी का राजनैतिक ड्रामा था। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अपने परिवार में मरने वालों की लाशों में प्राण प्रतिष्ठा कर दो, वो अमर हो जाएंगे। यदि प्राण प्रतिष्ठा करने से पत्थर सजीव हो जाए, तो कोई जीवित क्यों नहीं हो सकता। जो खुद भगवान हैं, सबका कल्याण करते हैं। हम इंसान की क्या हैसियत उनकी प्राण प्रतिष्ठा कर सके। ये सब ढोंग और आडम्बर है। इसका मतलब है हम भगवान के अस्तित्व को नकार रहे हैं। भगवान राम हजारों वर्ष से पूजे जा रहे हैं, उनके करोड़ों भक्त हैं।

अब इस बयान के बाद फिर से सपा पर लोग निशाना साध रहे हैं। मोर्य को उनके बयान के लिए जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है।