होनहारों को सम्मानित किया रांची ABKM ने

143

रांची : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा रांची जिला अध्यक्ष सुजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में ABKM गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बता दे कि यह समारोह होटल पर्ल रीजेंसी कडरू रांची में किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रांची महानगर में कार्यरत नए प्रशासनिक पदाधिकारियों तथा डॉक्टरों का सम्मान करना था। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि आईपीएस ऋत्विक श्रीवास्तव,मनीष सिन्हा, इंस्पेक्टर राहुल सिन्हा ,इंस्पेक्टर आभास सिन्हा,इंस्पेक्टर बिमल नंदन सिन्हा,इंस्पेक्टर अंकित सिन्हा,इंस्पेक्टर राजेश सिन्हा,इंस्पेक्टर रिशु सिन्हा,डॉक्टर निवेदिता ,डॉक्टर जूही ,को ABKM द्वारा गौरव सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन रोहित ने किया,सम्मानित होने वाले लोगों ने कहा कि उनके द्वारा अपने स्तर से हर संभव सहयोग किया जाएगा साथ ही उनके द्वारा कार्यक्रम के आयोजन की काफी सराहना की और उनके द्वारा सदस्यता ग्रहण भी की गई।

 

ये भी पढ़ें : कांवरिये नंगे पैर चलकर लोगों से स्वर्ण रेखा नदी को बचाने की अपील की