रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम अब क्यूआर कोड व कार्ड से लेगी पैसे

67

रांची : रांची नगर निगम के दायरे में रहने वाले लोग अब नियम की अनदेखी कर फाइन जमा करने से नहीं बच सकते हैं। अब नियम तोड़ने वाले लोगों से रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम हर हाल में जुर्माना वसूल करेगी।

निगम प्रबंधन की ओर से इसके लिए इंफोर्समेंट टीम को विशेष रूप से तैयार किया गया है। अब तक मैनुअली काम होता था, पर अब इंफोर्समेंट टीम ई-पॉश मशीन और कैमरे से लैस रहेगी। यह टीम न केवल जुर्माना वसूलेगी बल्कि आपकी तस्वीर  उतारेगी।

इस तरह वसूलेगी जुर्माना
नगर निगम प्रबंधन के अनुसार अब इंफोर्समेंट टीम ई-पॉश मशीन और कैमरे लैस हो चुकी है। जहां भी टीम जुर्माना लगाएगी, वहां वसूलनागी आसान होगा। लोग अब कैस न रहने का बहना नहीं कर सकेंगे।

क्योंकि ई-पॉश मशीन रहने से डेबिट कार्ड और क्यूआर कोड स्कैन कर जुर्माना वसूला जा सकेगा। अभी  प्रारं​भिक तौर पर मॉनिटरिंग के साथ जुर्माना वसूलने का काम सीमित क्षेत्र में शुरू कर दिया गया है। इसकी सफलता के हिसाब से काम की रफ्तार बढ़ायी जाएगी।

किन गलतियों पर लगेगा जुर्माना
बताते चलें कि नगर निगम की ओर से कई तरह की गलतियों पर जुर्माना वसूल किया जाता है। पर नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम जिन पर ज्यादा नजर रखती है वो सड़क पर बिल्डिंग मैटेरियल जमा रखने, घरों और प्रतिष्ठानों में डस्टबिन नहीं रखने, अतिक्रमण, रोड परमिट, बिना अनुमति के बैनर-पोस्टर लगाने, नो पार्किंग, प्लास्टिक बैग का उपयोग करने, अवैध •ावन निर्माण और बैंक्वेट हॉल, लॉज-हॉस्टल संचालन है।

लगभग 30 साल की वसूली निगम ने की
जुर्माना वसूली की बात करें तो केवल इस वर्ष नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने 30 लाख के करीब जुर्माने की वसूली की है।

यह आंकड़ा बीते पांच साल के बड़े आंकड़ों में एक है। साल 2017-18 में 36 लाख, 2018-19 में 66 लाख, 2019-20 में 68 लाख, 2020-21में 37 लाख और 2021-22 50 लाख है।