रांची: रॉयल रेजिडेंसी होटल में पुलिस ने मारा छापा, कई लड़कियों को पकड़ा

134

रांची: रांची से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। रांची के स्टेशन रोड स्थित होटल रॉयल रेजिडेंसी में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब अचानक होटल में पुलिस आ धमकी और छापेमारी करने लगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सिटी डीएसपी के नेतृत्व में आज पुलिस ने स्टेशन रोड स्थित होटल रॉयल रेजिडेंसी में छापेमारी की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली है कि होटल में देह व्यापार किया जा रहा है जिसके बाद सिटी डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने देह व्यापार की आशंका में छापेमारी की है। बताते चले कि पुलिस ने कई लड़के लड़कियों को पकड़ा है. वही आपत्तिजनक सामग्रियां भी बरामद हुई है.

ये भी पढ़ें :मुख्यमंत्री 2 जुलाई को 1500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन