लव जिहाद मामले में रांची पुलिस की टीम मुंबई के लिए हुई रवाना

265

रांची : लव जिहाद मामले में रांची पुलिस की टीम पीड़िता मॉडल से जानकारी लेने के लिए मुंबई रवाना हुई है। पीड़िता द्वारा महाराष्ट्र पुलिस को दिए गए आवेदन में तनवीर पर कई आरोप लगाए है। उसे लेकर ही रांची पुलिस की टीम पीड़िता से जानकारी हासिल करेगी। दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, IT ऐक्ट सहित कई धाराओं के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

 

ये भी पढ़ें : हाथी ने किया ऑटो व बाइक सवारों पर हमला, बाल-बाल बचे दर्जनों लोग

 

क्या है पूरा मामला ?

रांची की एक मॉडलिंग एजेंसी के खिलाफ एक मॉडल के सनसनीखेज आरोपों के बाद झारखंड में अब सियासी खलबली मच गई है। मॉडल ने आरोप लगाया है कि मॉडलिंग एजेंसी का मालिक नाम बदलकर लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसा लेता है और अपने पैसों और रसूख की धौंस देकर उनको धर्म परिवर्तन करने का दबाव तक बनाता है। धर्म परिवर्तन न करने पर जान से मारने की धमकी तक देने लगता है। वही बता दे कि मॉडल ने यह शिकायत मुंबई के एक थाने में दर्ज करवाई थी। मॉडल का नाम मानवी है जो बिहार के भागलपुर की रहने वाली है। मुंबई जाने से पहले मानवी राज रांची में यश मॉडलिंग एजेंसी से जुड़ी और उसी एजेंसी के मालिक ने अपनी पहचान शुरू में यश के तौर पर की थी। और फिर अपने दोस्ताना रवैये से काफी नजदीकी बना ली थी। लेकिन मानवी राज ने अपनी शिकायती चिट्ठी में लिखा है कि उसे कुछ दिनों बाद इस धोखे का पता चला था। असल में यश का असली नाम तनवीर अख्तर है और वो एजेंसी का मालिक भी है।