बिहार में रंगदारों ने होटल में लगा दी आग, बच्ची समेत कर्मचारी गिरफ्तार

152

बिहार : बिहार के सीतामढ़ी से खौफनाक मामला सामने आया है। जहां एक होटल संचालक की पांच साल की बच्ची और उसके कर्मचारी को दबंगों ने जिंदा जला दिया। बताया जा रहा है कि दबगों ने बुधवार रात होटल में आग लगा दी जिसके बाद दोनों की आग में जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची और होटल का कर्मचारी होटल के पीछे सो रहे थे। इसके अलावा होटल में लगी आग ने आसपास की सात दुकानों को जलाकर खाक कर दिया। इस दौरान एक-एक कर सिलेंडर ब्लास्ट होने लगा। सुबह पांच बचे पुलिस को स्थानीय लोगों ने सूचना दी जिसके दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

उल्लेखनीय है कि मृतकों में एक होटल संचालक के पांच साल की बेटी आद्द्या और होटल में काम करने वाले कर्मचारी कुंदन कुमार है। होटल के संचालक बैजू शाह जो पिछले एक साल से यहां होटल के पीछे झोपड़ी बनाकर रहते हैं। उनकी बड़ी बेटी वर्षा ने उन्हें कहा था कि दो लोग आए थे और पापा के बारे में पूछ रहे थे। उसने बताया कि पापा बाहर की तरफ गए हैं तो वह उधर चले गए। इसके कुछ देर बाद आग लग गई। बच्ची ने कहा कि 112 नंबर वाली पुलिस की गाड़ी वहां खड़ी थी। उसने उन्हें बताया लेकिन वह बिना कुछ सुने वहां से चले गए। वहीं होटल मालिक की पत्नी किरण देवी ने कहा कि उनकी बच्ची और होटल स्टाफ को जलाकर मार दिया गया है।

इस दौरान किरन देवी ने कहा कि दो लोग आए थे। उन्होंने मुंह पर कपड़ा बांधे रखा था। उन्होंने दुकान में आग लगा दी। वह अपने पति को छुपने के लिए दो बच्चों के साथ छुप गई। इसके बाद होटल संचालक बैजू साह खेत में बेहोश मिले। घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि आसपास के गांव के कुछ लोग दबंगई करते हैं। रंगदारी मांगते हैं। हफ्ता वसूलते हैं। ऐसा उन्हीं लोगों ने किया है।