नशीला पदार्थ खिलाकर किशोरी से दुष्कर्म, बेटा और मां गिरफ्तार

कालीपूजा की रात घर बुलाकर दिया घटना को अंजाम

129

कोलकाता: घर बुलाकर किशोरी के खाने में नशीला पदार्थ मिलाया और फिर दुष्कर्म किया। बेटे के इस काली करतूत को रोकने की बजाये मां ने भी साथ दिया। मां की मौजूदगी में बेटा लगातार दिनों तक हैवानियत की हद पार कर रहा था। घटना खास कोलकाता के हरिदेवपुर थाने इलाके की है। आखिरकार पीड़िता ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज करायी।

यह भी पढ़े : हरिदेवपुर : वकील को आग्नेयास्त्र दिखाकर 10 हजार रंगदारी वसूला, 1 गिरफ्तार

घटना की शिकायत मिलने के बाद ही पुलिस ने मां और बेटे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान कुणाल कोठारी (18) और अनुश्री कोठारी (40) के रूप में हुई है। दोनों हरिदेवपुर के चंद्र कॉलेज के रहने वाले हैं। दोनों मां और बेटे को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 23 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

क्या है मामला

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना कालीपूजा यानी 24 अक्टूबर की रात घटी है। पीड़ित किशोरी अनुश्री कोठारी के साथ ब्यूटिशियन का कोर्स कर रही थी। वहीं से दोनों में दोस्ती हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि कालीपूजा की रात किशोरी को अनुश्री ने अपने घर पर आमंत्रित किया था। बुलावे पर किशोरी उसके घर पहुंची थी। इसके बाद किशोरी ने वहां पर खाना खाया लेकिन खाना खाने के बाद ही वह बेहोश हो गयी।

उसका आरोप है कि उसके खाने में नशीला पदार्थ मिलाया गया था। खाने में नशीला पदार्थ अनुश्री ने मिलाया था। इधर जब वह बेहोश हो गयी तब अनुश्री के बेटे कुणाल ने उससे दुष्कर्म किया। उसका आरोप है कि उससे करीब 3 दिनों तक दुष्कर्म किया गया। जब वह होश में आयी तब वह अपने घर आयी। घर आने पर उसकी तबीयत बिगड़ी तो वह डॉक्टर के पास गयी। तब उसे पता चला कि वह दुष्कर्म का शिकार हुई है।

हालांकि शिकायत करने में देरी को लेकर पीड़िता का दावा है कि पहले उसके घरवाले नहीं चाहते थे शिकायत करना लेकिन बाद में उसके दोस्त को जब पीड़िता ने घटना को लेकर बताया। तब उसने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराने का सुझाव दिया। इसके बाद ही उसने मामले की शिकायत दर्ज करायी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को किशोरी ने थाने में कुणाल और उसकी मां के खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मां व बेटे को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।