Republic Day 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 901 पुलिसकर्मियों को करेंगी पुरस्कृत

भारत का 74वां गणतंत्र दिवस

76

नई दिल्लीः देश के 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देशभर से कुल 901 पुलिसकर्मियों को उनकी सेवाओं के लिए पदक से सम्मानित करेंगी।

गणतंत्र दिवस 2023 केंद्र सरकार ने देशभर से देशभर से 40 लोगों को वीरता, 93 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएम) और 668 कर्मियों को मेधावी सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित करने का फैसला लिया है।

वीरता पुरस्कार से सम्मानित होने वाले 140 पुलिसकर्मियों में से 80 पुलिसकर्मी वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों से आते हैं। इनमें से 48 लोग केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल से आते हैं।

इसे भी पढ़ेंः सरस्वती पूजा में दिखी शिक्षा घोटाले की झलक

वहीं, इन 140 लोगों में से 31 पुलिसकर्मी महाराष्ट्र से, 25 पुलिसकर्मी जम्मू-कश्मीर से, 9 झारखंड से और 7 पुलिसकर्मी अन्य राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों से आते हैं।

बता दें, वीरता के लिए दिए जाने वाले पुलिस पदक (पीएमजी) जीवन और संपत्ति को बचाने, अपराध को रोकने, अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए दिया जाता है। बहुत विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक पुलिस सेवा में विशेष रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है।

इसके अलावा, देश की राष्ट्रपति हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर दमकल विभाग और होम गॉर्ड के कर्मियों को भी उनकी सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक और विशिष्ट सेवाओं के लिए वीरता और मेधावी सेवा पदक प्रदान करती हैं।

इस वर्ष के गणतंत्र दिवस पर 11000 से अधिक सैन्य कर्मियों को मानद रैंक से सम्मानित किया गया। हर साल सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों को सेना में उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए मान्यता देते हुए मानद रैंक प्रदान की गई है।