रिक्शा चालक ने किया धारदार हथियार से हमला, छह लोग घायल

98

बर्दवान : राहगीरों पर धारदार हथियार से हमला करने के आरोप पुलिस ने रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया। हमले में एक बच्चा समेत छह लोग घायल हो गए। घटना बुधवार शाम बर्दवान शहर के बाहर सर्बमंगला इलाके के बटानपाड़ा में हुई। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सर्बमंगला क्षेत्र के बटानपाड़ा में बुधवार शाम शेख सफी नाम के रिक्शा चालक ने राहगीरों पर अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें छह लोग घायल हो गए। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। बाद में आरोपी युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद बर्दवान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और घायलों को बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी भर्ती कराया।

इसे भी पढ़ें : स्कूल में बंदूक लेकर घुसे व्यक्ति ने छात्रों की बंधक बनाने का किया प्रयास, गिरफ्तार  

इस दौरान लोगों की पिटाई के कारण आरोपी घायल हो गया जिसके बाद उसे भी बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय निवासी शेख कुरबान ने कहा शेख सफी रिक्शा चलाता है। वह रोज शाम को शराब पीता है। इससे पहले भी इलाके में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसे लेकर बर्दवान डीएसपी ट्रैफिक (द्वितीय) राकेश चौधरी ने कहा कि शेख सफी बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हैं। पीड़ितों की हालत स्थिर बताई जा रही है। युवक को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है।