राजद के महासचिव भोला यादव पहुंचे रांची, नेताओं ने किया स्वागत

लोकसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा

50

Ranchi : राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव बुधवार को रांची पहुंचे। झारखंड प्रदेश कार्यालय में राजद नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान भोला यादव ने लोकसभा चुनाव पर विस्तृत रूप से चर्चा की। झारखंड की तीन लोकसभा सीटों चतरा, पलामू और कोडरमा पर नेताओं ने चुनाव लड़ने की मांग की।

 

Also Read : इंटरनेशनल वुमेन्स डे पर सिर्फ सौ रुपये में दर्शक देख सकेंगे फिल्म ‘लापता लेडीज’

इस पर उन्होंने गठबंधन दलों से बात करने की बात कही। साथ ही कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता यादव, महासचिव कमलेश यादव, मनोज कुमार पाण्डेय, सचिव राम कुमार यादव, प्रदेश युवा अध्यक्ष रंजन कुमार यादव, प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रानी कुमारी सहित अन्य नेता मौजूद थे।