Road Accident : बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 3 की मौत, 13 घायल

बारात झारखंड से ओडिशा जा रही थी

405

Rourkela (राउरकेला) : झारखंड से ओडिशा जा रही एक बाराती गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 13 से अधिक के घायल होने की सूचना है। मृतकों की पहचान अभी तक सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, झारखंड से बाराती राउरकेला के लाठीकटा में एक शादी में शामिल होने आए थे, तभी तेज रफ्तार पिकअप वैन ने नियंत्रण खो दिया और पलट गई। जिसके बाद सभी घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालाँकि, उनमें से तीन को निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया जहाँ उन्होंने दम तोड़ दिया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने उनके शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Also Read : ‘शैतान’ की स्क्रीनिंग पर बेटे के साथ अजय देवगन का वीडियो वायरल