गिरिडीह में वाहन चेकिंग के दौरान 9.95 लाख रुपये जब्त

67

गिरिडीह : लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार की देर रात सरिया थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और एक वाहन से 9 लाख 95 हजार बरामद किये। जबकि जिले में 29 किलो गांजा बरामद किया गया।बताया जाता है कि जब्त गांजा की कीमत बाजार मूल्य करीब डेढ़ करोड़ का आंका गया है। वहीं, 1300 लीटर अवैध शराब के स्टॉक को भी जब्त किया गया है। जब्त 9 लाख 95 हजार रुपए को सरिया थाना पुलिस ने बगोदर से सरिया आ रहे शक्ति प्रकाश के बाइक से जब्त किया है। पुलिस अब शक्ति प्रकाश से पूछताछ कर रही है। उसके पास इतने पैसे कहा से आए और वो किस काम के लिए इतने कैसे लेकर जा रहा था। इस संबंध में एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू के बाद से अबतक गिरिडीह में एक करोड़ 77 लाख 33 हजार 340 रुपये जब्त किये गये हैं।

 

ये भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने विपक्ष पर हमला बोला