राष्ट्रपति को अपने बीच पाकर ग्रामीण महिलाएं हुई उत्साहित

211

खूँटी : राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु आज बिरसा मुंडा स्टेडियम, खूंटी में आयोजित महिला स्वयं सहायता समूह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में हुईं शामिल । इस अवसर पर राष्ट्रपति ने स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का भ्रमण किया और उनके साथ सीधा संवाद किया। सम्मेलन में राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन,  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, जनजातीय कार्य मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,जनजातीय कार्य मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह सरूता, झारखंड सरकार में  मंत्री जोबा मांझी, विधायक कोचे मुंडा, विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा एवं  विधायक विकास सिंह मुंडा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री  कड़िया मुंडा समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।

 

ये भी पढ़ें : जेल के बाथरूम में गिरे Satyendra Jain अस्पताल में भर्ती, Kejriwal ने किया ट्वीट