Love Jihad को लेकर साध्वी प्राची ने दिया बड़ा बयान, कहा मदर्सों से शुरू हो रहा है मामला

116

विश्व हिंदू परिषद की नेत्री साध्वी प्राची अपने तीखे बयानों के लिए प्रसिद्ध हैं। रविवार को साध्वी प्राची ने लव जिहाद को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। साध्वी प्राची ने कहा कि देशभर के सभी मदरसों को बंद करवा देना चाहिए। यहीं से लव जिहाद की शुरू होता है। साथ ही उन्होंने कहा कि हिंदू केवल पैसा कमाने के बारे में सोचते हैं जबकि एक विशेष समुदाय के लोग भारत में राज करने के बारे में सोचता है। यह एजेंडा कई सालों से चला आ रहा है। जानकारी के अनुसार बरेली में मीडिया से बात करते साध्वी प्राची ने कहा कि जिस दिन भारत में मदरसे बंद हो जाएंगे देश से लव जिहाद भी खत्म हो जाएगा। इससे केवल भारत ही नहीं बाकी अन्य देशों में भी शांति हो जाएगी।

इसी दौरान साध्वी प्राची ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का सीएम बनने का सपना छोड़ देना चाहिए। वे न तो यूपी के मुख्यमंत्री बनेंगे और न ही प्रधानमंत्री। 2024 के लोकसभा चुनावों में पीएम मोदी की ही फिर से वापसी होगी। देश के लोग सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी को ही वोट करेंगे। यह बात सभी जानते हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कोई भी मस्जिद नहीं हटाई गई है। राज्य में केवल अवैध रूप से बनाये गये मजहारों को तोड़ा जा रहा है। राज्य में अवैध धार्मिक निर्माणों के खिलाफ अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाई जा रही है। साधवी ने कहा कि देवभूमि में गैर-हिंदुओं की संख्या धड़ल्ले से बढ़ रही है। उत्तराखंड से हिंदुओं का पलायन हो रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी को इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।