संजय कुमार तिवारी ने ईडी कोर्ट में दायर की डिस्चार्ज याचिका

138

रांची: झारखंड सरकार के मिड-डे मील खाते से 100 करोड़ रुपये फर्जी तरीके से ट्रांसफर करने के मामले में आरोपी भानु कंस्ट्रक्शन के निदेशक संजय कुमार तिवारी की ओर से ईडी कोर्ट में डिस्चार्ज याचिका दायर की गई है। बता दे की मामले की अगली सुनवाई सोमवार को होगी। संजय के आरोप गठन पर सुनवाई 26 अप्रैल को होनी है। संजय ने 3 अप्रैल को विशेष ईडी कोर्ट में सरेंडर किया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर संजय कुमार तिवारी को 25 मार्च को कोर्ट में सरेंडर करना पड़ा था। लेकिन सरेंडर से बचने के लिए उसने ईडी कोर्ट को कोविड-19 को लेकर गलत जानकारी दी थी। तभी से वह फरार चल रहा था। उनके फरार होने के बाद ईडी ने संजय की गिरफ्तारी के लिए ईडी कोर्ट से वारंट हासिल किया था। ईडी की टीम ने संजय की गिरफ्तारी के लिए उनके रांची स्थित अरगोड़ा स्थित आवास पर भी छापेमारी की थी।

 

ये भी पढ़ें : Dhanbad : अपने ही मंत्रियों के खिलाफ धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता