गम्हरिया में स्कूल वाहन चालक ने की आत्महत्या

85

जमशेदपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा गम्हरिया के गोपी कॉलोनी निवासी विजय चौधरी (36) का शव फंदे से झूलता मिला। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। जानकारी के अनुसार रविवार की रात विजय और उसकी पत्नी अलग-अलग कमरे में सोये थे। रात करीब दो बजे जब उसकी पत्नी बाहर निकली तो खिड़की से देखा कि विजय फंदे से लटका हुआ है। इसके बाद उसने शोर मचाया, तब आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे फंदे से उतारा। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। विजय स्कूल वाहन चलाता था, दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसका कोई संतान नहीं था।उसके परिजन बिहार में रहते हैं।

 

ये भी पढ़ें : कांके से 53 मवेशी सहित तीन पिकअप वैन जब्त