सुरक्षाबलों ने किया बड़ा प्रहार, 5 नक्सलवादियों को मार गिराया

227

चतरा : झारखंड के चतरा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ जवानों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में पांच माओवादी मारे गए। चतरा के लावलोंग में सोमवार को हुई झड़प में मारे गए सभी नक्सली  ईनामी थे। इनमें एक झारखंड, दूसरा बिहार का रहने वाला था।चतरा पुलिस मुठभेड़ में सैक कमांडर गौतम पासवान, अजीत उरांव उर्फ चार्लिस, सब जोनल कमांडर अमर गंझू, नंदू और संजीत भुइयां शामिल हैं। सैक कमांडरों पर 25 लाख और सब जोनल कमांडरों पर पांच-पांच लाख का इनाम है। दो एके 47, एक इंसास और दो रेगुलर राइफल मिले हैं। चतरा में अब भी सर्च अभियान जारी है। पलामू-चतरा सीमा पर माओवादियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था। इस अभियान में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन, जैप, आईआरबी के साथ-साथ पलामू और चतरा के जिला बल को लगाया गया था. एंटी नक्सल अभियान के दौरान पलामू-चतरा सीमा पर सुरक्षा बल और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो रही है. चतरा एसपी राकेश रंजन ने मुठभेड़ की पुष्टी की है।

 

 

ये भी पढ़ें :   पड़ोसियों ने पति पत्नी को काटा , ढाई महीने बाद मिला नर कंकाल