स्व. जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने मंत्री पद की ली शपथ 

494

रांची : पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने मंत्री पद की शपथ ली. बता दे कि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने आज राजभवन स्थित दरबार हॉल में आयोजित समारोह में  बेबी देवी को झारखंड मंत्रिमंडल के सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी सम्मिलित हुए. मौके पर मुख्यमंत्री सहित अन्य गणमान्य लोगों ने मंत्री पद की शपथ लेने पर बेबी देवी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. इस दौरान मीडिया की मौजूदगी प्रतिबंधित थी. बेबी देवी ने आज हेमंत सोरेन कैबिनेट के 11वें मंत्री के रूप में शपथ ली. बेबी देवी घर के साथ-साथ अब वह अपने पति की राजनीतिक विरासत भी संभालेंगी. वहीं दूसरी तरफ बेबी देवी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से नाराज होकर पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर लौटे. कार्यक्रम में अंदर जाने के कर्म में उनके साथ मौजूद जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडेय को जाने की अनुमति नहीं दी जिससे नाराज होकर, कार्यक्रम के मुख्य द्वार से वापस लौट गए.

 

ये भी पढ़ें :  प्रफुल्ल पटेल की किस्मत पीएम मोदी के हाथों में !