SENIOR पत्रकार कृष्ण कुमार शाह का निधन

उनका अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर कालीघाट के केवड़ातल्ला श्मशानघाट में किया गया

93

कोलकाता : कोलकाता के वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार शाह (70) का कोलकाता के ठाकुरपुकर (बेहाला) में सोमवार की रात निधन हो गया। उनके बड़े बेटे करण शाह ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर कालीघाट के केवड़ातल्ला श्मशानघाट में किया गया।

वे जनसत्ता से अवकाश प्राप्त कर चुके थे। वे कर्मठ पत्रकार थे। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे वर्तमान में अपने फ्लैट ठाकुरपुकुर में परिवार के साथ रहते थे। वे सरल, सहज, निष्कपट और निर्मल व्यक्ति थे। रिटायर होने के तीन साल पहले उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था। उसके बाद से उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। उनको लिखने का बहुत शौक था।  किस घटना पर रिपोर्टिंग करनी है तो आप बता दीजिए। वे ऐसे रच के लिख देते थे कि रिपोर्ट पठनीय हो जाती थी। जनसत्ता कलकत्ता में उन्होंने लंबी सेवा दी थीं। वे कलकत्ता में ‘खबरों की धड़कन’ माने जाते थे। उनके मृदुभाषी व्यवहार की वजह से भी कृष्ण कुमार शाह ‘पत्रकारिता बिरादरी’ में बेहद लोकप्रिय थे। उनके निधन से मीडिया जगत में शोक की लहर व्याप्त है।