लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स

अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी

114

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार का दिन एक बार फिर गिरावट भरा रहा। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन सेंसेक्स 220 अंको की गिरावट के साथ 60 हजार 286 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 50 अंक गिरकर 17,714 के स्तर पर आ गया है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 शेयरों में गिरावट और सिर्फ 9 शेयरों में तेजी रही।

दूसरी तरफ पिछले कई दिनों से लगातार गिर रहे अडाणी के शेयर मंगलवार के दिन संभलता हुआ नजर आया। अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। अडाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 15% की तेजी के साथ 1,813 रुपए पर बंद हुआ। इससे पहले यह शेयर 13 दिन में करीब 55% तक टूटा था। वहीं अडाणी विल्मर 5% चढ़ा। इसके अलावा NDTV में 0.44% , ACC में 1.14% और अंबुजा सीमेंट में 2.16% की तेजी आई है।

यह भी पढ़े : एक-दूजे के हुए सिद्धार्थ-कियारा, शादी के बंधन में बंधे

आपको बताते चलें कि सोमवार को भी बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सेंसेक्स 334 अंकों की गिरावट के साथ 60,506 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 89 अंक गिरकर 17,764 पर आ गया था।