नहीं दे पा रही थी बेटे को जन्म तो पत्नी से की ऐसी हरकत

130

मुंबई के चेंबूर इलाके से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के शरीर पर पेट्रोल डाल कर उसे आग के हवाले कर दिया। पत्नी से वो हर रोज इस बात को लेकर कलह किया करता था कि वह बेटे को जन्म नहीं दे पा रही थी। कलह से बचने के लिए वह अपनी बेटियों के साथ बहन के घर रहने चली गई। इसके बाद आरोपी युवक ने अपनी साली के घर जाकर पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर जला दिया। बता दें कि आरोपी का नाम संजय ठाकुर (37) है।

इसके बाद पीड़ित महिला को इलाज के लिए सायन अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। हालांकि पीड़ित महिला हालत फिलहाल स्थिर है। उल्लेखनीय है कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर भी शक था। उसे लगता था कि वो अपनी बहन के घर रहने इसलिए गई है क्योंकि उसका किसी और के साथ अफेयर है। हालांकि पत्नी हर रोज की कलह से बचने के लिए अपनी बहन के घर रह रही थी।

पीड़िता का नाम सरिता है। वह मेहनत-मजदूरी करने जब जा रही थी तब आरोपी ने उसे रास्ते में रोका लिया। उस पर पेट्रोल छिड़का और लाइटर से आग लगा दी। यह देख इस्माइल शेख नाम का एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने जल्दी से उस पर पानी डाला और आग बुझाई। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसने महिला को सायन अस्पताल में भर्ती करवाया गया।