देवघर में पैसे के लेनदेन में मारी गोली, भर्ती

86

देवघर : मोहनपुर प्रखंड के सरसा गांव में जमीन विवाद में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। उसकी पहचान सरसा निवासी संजय सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने घटना की जानकारी मोहनपुर थाना की पुलिस को दी है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कैनाल में मिले जमीन से मिले पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था, जिसको लेकर कई बार पंचायती भी की गई थी लेकिन मामला शांत नहीं हुआ था। गुरुवार सुबह पैसे की लेनदेन को लेकर दोनों पक्ष में अनबन हो गई।

अनिल सिंह ने संजय सिंह पर पिस्टल तान दिया और पैसे की मांग करने लगा। मामला इतना बिगड़ गया कि अनिल सिंह ने संजय सिंह के ऊपर फायरिंग कर दी, जिससे वह वहीं पर गिर गया। पुलिस वारदात की जांच-पड़ताल कर रही है।

 

यह भी पढ़ें – राज्यपाल ने तीसरी बार लौटाया झारखंड वित्त विधेयक