आकांक्षा दुबे मडर केस में गिरफ्तार हुआ सिंगर समर सिंह

581

Akanksha Dubey Suicide Case: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के आरोपी पक्ष में शामिल भोजपुरी सिंगर समर सिंह को वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने हिरासत में लिया है। क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार सुबह गाजियाबाद में समर सिंह को हिरासत में लिया। बता दे की समर सिंह गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन में वह चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी में छिपा हुआ था। इस मामले में पुलिस दूसरे आरोपी पक्ष संजय सिंह की भी तलाश कर रही है। आपको बता दे की आकांक्षा दुबे की आज तेरहवीं है।

 

आकांक्षा दुबे की मां : योगी सरकार से यही चाहती हूं कि मेरी बेटी को न्याय दिलाएं

आकांक्षा दुबे का भोजपुरी की उभरती हुई एक्ट्रेस थीं. 26 मार्च को उनका शव वाराणसी में होटल सारनाथ के एक कमरे में फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला था। वो यहां पर एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पहुंची थी। एक्ट्रेस की मां ने समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर उनकी बेटी को ब्लैकमेल करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। तभी से पुलिस को इनकी तलाश थी। मीडिया से बात करने के दौरान आकांक्षा दुबे की मां ने कहा कि ‘मैं योगी सरकार से यही चाहती हूं कि मेरी बेटी को न्याय दिलाएं। समर सिंह को फांसी की सजा होनी चाहिए ।वो आत्महत्या नहीं कर सकती। समर सिंह ने उसे मारा है। पहले भी वो बताती थी कि समर उसे बहुत टॉर्चर करता था। किसी के साथ काम नहीं करने देता था। कहता था बस मेरे साथ काम करो,। वहीं, एक्ट्रेस की मौत के बाद से वह गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली और उत्तराखंड में ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या पर उठे सवाल

आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है, जिसमें आत्महत्या को लेकर कई तरह से सवाल उठ रहे हैं। आकांक्षा के पेट में भूरे रंग का लिक्विड मिला है। उसने रात को कुछ खाया भी नहीं था और न ही कोई लिक्विड मिला है जैसा कि कहा जा रहा था कि उसने रात को शराब पी थी। आकांक्षा का म्यूकस मेंब्रेन ऑफ स्टमक चोक्ड पाया गया, मेडिकल एक्सपर्ट्स के अनुसार किसी कोवरसिव मटेरियल की वजह से ही पूरा कंजेशन स्टमक के म्यूकस मेंब्रेन में हो सकता है। उनकी कलाई पर भी चोट के निशान हैं।