बेटी की विदाई नहीं करने पर दामाद ने सास को उतारा मौत के घाट, मां की भी कर चुका है हत्या

123

बिहार : बिहार के मोतिहारी में एक युवक ने अपनी ही सास की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार युवक सास से अपनी पत्नी के विदा नहीं कराए जाने को लेकर नाराज था। वहीं घटना को अंजाम देने का बाद युवक मौके से फरार हो गया। उक्त घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के जटवलिया गांव की है। बताया जा रहा है कि महिला खेत से काम करके घर लौट रही थी। इस दौरान उसके दामाद ने उसे दो गोली मार दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे आनन-फानन में महिला को ढाका अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृत महिला की पहचान गायत्री देवी के रूप में हुई है। वहीं आरोपी दरभंगा जिले के टाउन थाना क्षेत्र के रतनों पट्टी गांव का रहने वाला श्याम उर्फ छोटन है। छोटन पेशे से ड्राइवर है।

इसे भी पढ़ें : साइकिल चोरी के शक में पीट-पीटकर मार डाला

स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी ने एक साल पहले भी अपनी सास पर चाकू से हमला किया था। तब उसने छत के रास्ते घर में घुसकर सास पर हमला कर दिया था। इसके बाद महिला ने अपने दामाद के खिलाफ कुंडवा चैनपुर थाना में शिकायकत दर्ज कराई थी लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई जिसके बाद उसने इस बार अपनी सास की हत्या कर दी। वहीं घटना को लेकर मृतका की बेटी ने बताया कि वह अपनी मां के साथ खेत में मूंग तोड़ रही थी। मां वहां से घर के लिये निकल गई। थोड़ी देर में पटाखे जैसी आवाज सुनी तो वहां दौड़ी। इसके बाद उसने देखा कि उसका पति उसकी मां को गोली मारकर जा रहा है। इसके बाद मां की लोगों की सहायता से अस्पताल ले गई जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं पत्नी ने अपने पति के खिलाफ मां की हत्या का केस दर्ज कराया है।

उल्लेखनीय है कि आरोपी श्याम उर्फ छोटन पर अपनी मां की हत्या का भी आरोप है। इस मामले में वह पिछले पांच साल से फरार चल रहा था। मार्च 2018 में उसने अपनी मां की हत्या कर शव को टंकी में फेंक दिया था। उसके खिलाफ उसकी बहन ने पुलिस में केस दर्ज कराया था। इसके बाद आरोपी की पत्नी अपने बच्चों को लेकर मायके आ गई थी। इसके बाद से वह अपने मायके में ही रहने लगी थी। आरोपी युवक तब से फरार चल रहा था। इस दौरान वह बार-बार अपनी पत्नी को विदा कराने के लिए अपनी सास पर दवाब बना रहा था और जब सास ने बेटी की विदाई की बात नहीं मानी तो उसने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।