सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती

राहुल और प्रियंका अस्पताल देखने पहुंचे

94

नई दिल्ली : कांग्रेस इन दिनों राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा कर रही है। लेकिन इसी बीच कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार उनको नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वो दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती है।

सोनिया गांधी के स्वास्थ्य की खबर मिलते ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली पहुंचे थे । वे मंगलवार शाम उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली भारत जोड़ो यात्रा में सात किलोमीटर पैदल चलकर दिल्ली लौट आए थे। हालांकि बुधवार को प्रियंका एक बार फिर भारत जोड़ों यात्रा में शामिल हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ेंः गंगासागर में ममता ने केंद्र को कोसा, बोलीं 10 पैसा का बतासा देकर भी मदद नहीं करती केंद्र सरकार

सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने सोनिया गांधी के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें आज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल सोनिया गांधी उन्हें डॉ. अनूप बासु और उनकी टीम की देखरेख में चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट में भर्ती कराया गया था। सोनिया गांधी को श्वास संबंधी संक्रमण के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं सोनिया गांधी
आपको बताते चलें कि सोनिया गांधी लगातार स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही है। इससे पहले जून महीने में उन्हें कोरोना संबंधी समस्याओं को लेकर दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।

दो बार भारत जोड़ो यात्रा में शामिल रही है सोनिया

गौरतलब है कि सोनिया गांधी अब तक दो बार भारत जोड़ों यात्रा में शामिल हो चुकी है। सबसे पहले उन्होंने अक्टूबर महीने में भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया था जब यात्रा कर्नाटक में हो रही थी इसके बाद बीते 24 दिसंबर को सोनिया गांधी ने दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं और थोड़ी दूर तक राहुल गांधी के साथ चली थीं।