केदारनाथ पहुंचे सोनू निगम, दर्शन के बाद याद किया संघर्ष का दौर

169

केदारनाथ : बॉलीवुड गायक सोनू निगम ने बुधवार सुबह बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। सोनू ने भगवान केदारनाथ के दर्शन कर फिल्म जगत में अपने संघर्ष के दौर को भी याद किया। वह प्रात: सवा सात बजे हेलीकाप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचे। हेलीपैड पर तीर्थयात्रियों और उनके प्रशंसक बड़ी संख्या में उन्हें देखने को उत्सुक दिखे। कई प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो खिंचवाये। मंदिर समिति और तीर्थ-पुरोहित समाज ने उनका स्वागत किया। उनके साथ पारिवारिक जन भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : जूनियर भारतीय महिला हॉकी के राष्ट्रीय शिविर में झारखंड की पांच खिलाड़ियों को किया गया आमंत्रित

वह हेलीपैड से पैदल केदारनाथ मंदिर पहुंचे और बाहर से प्रणाम किया। तत्पश्चात यात्रियों के साथ ही मंदिर में प्रवेश किया और भगवान शिव की अराधना कर जलाभिषेक किया। मंदिर प्रांगण में मंदिर समिति प्रभारी अधिकारी/ अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी ने उन्हें प्रसाद भेंट किया। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि दर्शन के बाद सोनू निगम अविभूत दिखे। जब उनसे पूछा गया कि वह अचानक भगवान केदारनाथ के दर्शन को आ गए तो उन्होंने कहा यही समझो ”संदेशे आते हैं” अर्थात उन्हें भगवान केदारनाथ का बुलावा आया था। वह ईश्वर के प्रति सदा कृतज्ञ रहे हैं।