अटकलों पर लगा विराम, CM Soren हुए अवतरित

48 घंटे बाद हेमंत सोरेन रांची लौटे

451

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ‘लापता’ होने की अटकलों को आखिरकार विराम लग गया है। दिल्ली से झारखंड तक मची सियासी हलचलों के बीच हेमंत सोरेन 48 घंटे बाद रांची लौट गये है। उनके रांची लौटने के साथ ही झारखंड में सियासी सरगर्मियां भी तेज होने लगी है। आपको बता दे कि मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में सत्ता पक्ष के मंत्री और विधायक गणों की बैठक शुरू हो गयी है। बता दे कि इस बैठक में मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल है. इससे पहले खबरें थी कि ईडी ने दिल्ली पुलिस से कहा था कि वह लापता हेमंत सोरेन की तलाश करें। दरअसल, ईडी मंगलवार को भी दिल्ली स्थित मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंची थी।

 

ये भी पढ़ें : गायब हुए CM, ED ने जब्त की सोरेन की BMW!

ED ने जब्त की मुख्यमंत्री की BMW कार :

झारखंड भवन में भी अधिकारियों की एक टीम पहुंची थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वहां, सीएम के वाहन के चालक ने अधिकारियों को बताया कि मुख्यमंत्री यहां नहीं हैं। खबरें हैं कि अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की बीएमडब्ल्यू कार जब्त कर ली है। दिल्ली स्थित आवास से 36 लाख रुपये बरामद होने की भी सूचना है। इधर, सोमवार को सत्ताधारी विधायकों की बैठक के बाद कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने कहा था कि मुख्यमंत्री कल दोपहर की मीटिंग में मौजूद रहेंगे।