प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने ‘अवध में राम आए हैं’ गीत किया लांच

58

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को लोक गायक आशुतोष द्विवेदी के गीत ‘अवध में राम आए हैं’ की लांचिंग की। इस दौरान मरांडी ने रांची स्थित आवास पर पोस्टर का अनावरण एवं गाने को यूट्यूब पर अपलोड किया। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी राम भक्तों के लिए ऐतिहासिक दिन है। इस दिन प्रभु श्री रामलला नए घर में प्रवेश कर रहे हैं। मरांडी ने कहा कि राम भक्तों के लिए यह शुभ दिन किसी त्योहार से कम नहीं है। ऐसे शुभ दिन में आशुतोष के द्वारा गाये इस नए गीत को हर राम भक्तों को सुनने की जरूरत है। इस नए गीत के लिए मैं पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

ये भी पढ़ें : चिली से हारकर आखिरी पायदान पर रही चेक रिपब्लिक की टीम

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भाजयुमो कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक और लोक गायक आशुतोष द्विवेदी ने अवध में राम आए है का गाना गाया है। गाने में प्रभु श्री राम के जीवन और महिमा का पूर्ण वर्णन है। इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव रंजन, भाजपा रांची महानगर के सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश पांडेय, सिंधु बाला, गीत के प्रोड्यूसर एके दिवाकर, संगीतकार हर्ष उपाध्याय, गीतकार अंबुज राय सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।