प्रदेश कांग्रेस ने मनाई पंडित नेहरू की जयंती

94

रांची : प्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती रांची के कांग्रेस भवन में मनाई। कांग्रेस नेताओं ने नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। जयंती समारोह में कांग्रेस के महासचिव और प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने पूरे विश्व में भारत को अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज हम उनके इस योगदान को कभी भुला नहीं सकते। पंडित जवाहर लाल नेहरू को देश के गरीबों से प्रेम था, बच्चों से प्रेम था और सबसे बड़ी बात यह थी कि वो हमेशा देश के विकास के प्रति चिंतित रहते थे। इसी मनोभाव ने उन्हें महानता की उपाधि दी।

ये भी पढ़ें : झारखंड में जिला जज रैंक के 12 न्यायिक पदाधिकारियों के तबादले

वक्ताओं कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू न सिर्फ भारत के प्रधानमंत्री थे, बल्कि वे आधुनिक भारत के निर्माता थे। उनके पदचिन्हों पर चलकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज हम एक ऐसे व्यक्ति का जन्म दिवस मना रहें हैं जो कि पूरे हिन्दुस्तान में खास करके सृजन के क्षेत्र में क्रमबद्धता के साथ कार्य किया तथा बोकारो एवं एचईसी इन्हीं की देन है। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में अमुल्य नीरज खलखो, डॉ एम. तौसीफ, राजेश सिन्हा सन्नी, नेली नाथन, सुरेन राम, केदार पासवान सहित अन्य नेता शामिल रहे।