जय भारत सत्याग्रह यात्रा में अपना अभिनन्दन करा रहे हैं प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष : निलंबित कांग्रेस नेता 

कांग्रेस कमेटी से निलंबित नेता आलोक दुबे,किशोर शाहदेव और राजेश गुप्ता ने प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर पर निशाना साधा है।

79

 

 

रांची : कांग्रेस कमेटी से निलंबित नेता आलोक दुबे,किशोर शाहदेव और राजेश गुप्ता ने प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि जय भारत सत्याग्रह मार्च  सत्याग्रह कम और अभिनंदन ज्यादा हो रहा है। तीनों नेताओं ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अनुरोध है कि सरकार के गठन में तीनों राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने अपना पसीना बहाया है और सरकार बनने के बाद कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किए बगैर जनता की सेवा की है। संगठन में उनका मूल्यांकन जरूर होना चाहिए। अगर कार्यकर्ताओं की अनदेखी होगी तो उनका मनोबल गिरेगा। वहीं कहा कि 2 महीने से न्यायालय से आरोप मुक्त होने के बाद भी नमन विक्सल कोंगाड़ी,राजेश कच्छप पार्टी से निलंबन मुक्त होने के लिए दरबारी कर रहे हैं। नमन विक्सल कोंगाड़ी के आंसू गठबंधन पर भारी पड़ेगे। तीनों नेताओं ने कहा कि प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को पार्टी से पद मुक्त करने के लिए जल्द ही बापू वाटिका के पास धरना देंगे।

 

ये भी पढ़ें : झामुमो, कांग्रेस व राजद के कार्यकर्ता कि तरह काम कर रहे राज्य के अधिकारी : दीपक प्रकाश