झामुमो, कांग्रेस व राजद के कार्यकर्ता कि तरह काम कर रहे राज्य के अधिकारी : दीपक प्रकाश 

राज्यपाल से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बोलें 

89

 

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश के नेतृत्व में आज एक शिष्टमंडल राज्यपाल से मिला। राज्यपाल से मुलाकात के बाद प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झामुमो, कांग्रेस और राजद के इशारे पर राज्य के पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया, आंसू गैस छोड़े, जिससे दर्जनों कार्यकर्ता घायल हुए, और फर्जी मुकदमे किये, यह बहुत निंदनीय है, इसके पहले राज्य के निर्देश पर जिलों में भाजपा नेताओं को थाने में बुला कर सचिवालय घेराव में कम से कम लोगों को ले जाने कि हिदायत दी, आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया, इस पूरे मामले कि जांच होनी चाहिए.

 

भाजपा सांसद ने कहा

भाजपा सांसद ने कहा कि राज्य के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य के अधिकारी झामुमो, कांग्रेस और राजद के कार्यकर्त्ता कि तरह काम कर रहे हैं, सचिवालय में अधिकारी किस तरह काम कर रहे है, उनके काले कारनामें उजागर नहीं हो सकें इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं को सचिवालय तक जाने से रोका गया, इसके भाजपा कार्यकर्ताओं को दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया, आंसू गैस छोड़े गए. राज्य सरकार ने शांति पूर्ण तरीके से जारी आंदोलन को विफल करने के लिए हर हथकंडे अपनाये, फिर भी भाजपा कार्यकर्त्ता, समर्थक और परेशान जनता साथ देती रही. उन्होंने सरकार पर कहा कि जिस तरह से राज्य के पदाधिकारी सत्ताधारी दल के कार्यकर्ता के तौर पर काम करते हुए भाजपा के शांतिपूर्वक आंदोलन को कुचलने का काम किया गया था। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। सांसद ने कहां की विभिन्न जिलों से आने वाले पार्टी के कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को जगह जगह पर रोका गया उन्हें थाने में रोक कर रखा गया था कि वे रांची में होने वाले सचिवालय घेराव कार्यक्रम में शामिल है। इन सब के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों का साथ मिला। दीपक प्रकाश ने कहा कि सचिवालय घेराव कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर आंसू गैस के गोले छोड़े गए यह बहुत ही निंदनीय घटना है।