आप पहले हमसे लड़िए बाद में मोदी से लड़िएगा: शुभेंदु

उन्होंने अंबेडकर की मूर्ति के नीचे फिर चोर-चोर का नारा लगाया

46

कोलकाता, सूत्रकार : राज्य के विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता में धरना मंच से ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला और बीजेपी विधायकों पर राष्ट्रगान के अपमान का झूठा आरोप लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने अंबेडकर की मूर्ति के नीचे फिर चोर-चोर का नारा लगाया।

इस दिन शुभेंदु ने कहा कि वे उत्तर प्रदेश गयी और कहा कि तुम योगी को बाहर निकालो, मैं मोदी को बाहर निकालूंगी। मोदी को हराने के लिए ममता बनर्जी को 5 बार जन्म लेना होगा। अरे पहले मुझसे लड़ो, बाद में मोदी जी से लड़िएगा।

भाजपा विधायक ने कहा कि पीएम पोषण में भ्रष्टाचार के आरोप में हिंगलगंज के बीडीओ जेल जाने वाले पहले व्यक्ति होंगे। कंबल बांटने के लिए मिड डे मील के फंड से 1 करोड़ 89 लाख रुपये ममता ने दिये हैं। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि सीएम कितना नीचे जाएंगी।

रामपुरहाट के बीडीओ भी जेल जाएंगे। रेल हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को मिड-डे मील की रकम में से मुआवजा दिया है। ये सभी पहले जेल जाएंगे बाद में चोरों की रानी सबसे आखिर में जेल जायेंगी।