राज्य के नए डीजीपी अजय कुमार सिंह ने संभाला पदभार

सीएम से की मुलाकात

86

रांची : झारखंड के नये डीजीपी अजय कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पुलिस मुख्यालय में उन्होंने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने से पहले रांची के एसएसपी किशोर कौशल ने उनका स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद डीजीपी ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा के रिटायर होने के बाद यूपीएससी ने तीन नाम झारखंड सरकार हो भेजे थे। यूपीएससी ने उन तीन में से एक को वरियता के आधार पर डीजीपी बनाने को कहा था। अजय कुमार सिंह उन तीन नामों में शामिल थे। बता दें कि अजय कुमार सिंह 1989 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। इन्होंने नियुक्ति के दूसरे दिन ही जिम्मेदारी संभाल ली है।

नए डीजीपी अजय कुमार सिंह संयुक्त बिहार के कई जिलों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वे बिहार के मुजफ्फरपुर, छपरा, लखीसराय, पूर्णिया और मुंगेर जिले के एसपी रह चुके हैं। झारखंड बनने के बाद ये झारखंड आए।

झारखंड में आइपीएस अजय कुमार सिंह ने गोड्‌डा जिले के एसपी रहने के साथ ही बीएमपी आठ कमांडेंट गिरिडीह, एसपी सीआईडी रांची, रेल जमशेदपुर एसपी, एसपी देवघर, रेल एसपी धनबाद, जैप चार कमांडेंट बोकारो, एसपी कोडरमा, धनबाद में काम कर चुके हैं।
पदभार ग्रहण करने के बाद डीजीपी अजय कुमार सिंह ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। यह उनकी शिष्टाचार मुलाकात थी।

 

 

यह भी पढ़ें – कृषि शुल्क बढ़ोतरी के खिलाफ चाईबासा में भी व्यवसायिक हड़ताल शुरू